Yamunanagar News : डीएवी गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर सुलेख व श्रुतलेख प्रतियोगिता

0
87
Calligraphy and dictation competition on World Hindi Day at DAV Girls College

(Yamunanagar News) यमुनानगर।  डीएवी गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर सुलेख व श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा मेरी भाषा मेरे हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें कॉलेज की सभी छात्राओं व प्राध्यापक वर्ग ने भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ किरण शर्मा की देखरेख में हुआ।

भावों को व्यक्त करने में हिंदी सशक्त माध्यमः डॉ मीनू जैन

डॉ मीनू जैन ने कहा कि हिंदी भावों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। जो हमारे मन की भावनाएं हैं, उन्हें हम अपनी भाषा से ही व्यक्त करते है। इसलिए हिंदी को पढंे, लिखें और सीखें। भाषा में शब्दों का उच्चारण और लेखन भी बहुत महत्व रखता है। इसलिए हमारी भाषा शुद्ध व्याकरण संवत होनी चाहिए। निर्णायक मंडल में पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ गुरशरण कौर, संस्कृत विभाग इंचार्ज डॉ मुकेश शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ दीपिका घई ने सहयोग दिया।

इस प्रकार रहे परिणामः

सुलेख प्रतियोगिता में बीएससी अंतिम वर्ष की खुशबू जांगडा ने पहला स्थान अर्जित किया। बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की निश्चल गुप्ता ने दूसरा, बीए प्रथम वर्ष की काजल व बीएससी तृतीय वर्ष की वाणी पुंडीर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। बीए तृतीय वर्ष की सुहानी व बीएससी तृतीय वर्ष की अनुष्का को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रुतलेख प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की शिवांगी गर्ग ने पहला, खुशबू ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की काजल ने तीसरा स्थान अर्जित किया।