(Yamunanagar News) यमुनानगर। रोटरी यमुनानगर रिवेरा के तत्वाधान में 11वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन स्थानीय आर.के. पैलेस इंडस्ट्रीयल एरिया में किया गया। इस विवाह समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने रोटरी यमुनानगर रिवेरा को सेवा के तौर पर 5 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की।

हमारे देश की संस्कृति के हिसाब से हर व्यक्ति का जो लक्ष्य है वो मोक्ष प्राप्त करना : श्याम सिंह राणा

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति के हिसाब से हर व्यक्ति का जो लक्ष्य है वो मोक्ष प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि साधु कई बार सोचता है कि मोक्ष तो केवल हिमालय पर्वत की पहाडिय़ों में जाकर तपस्या और साधना करने से ही मिल सकता है। लेकिन जीवन के अंदर जो भी कोई काम नेक नीयत से किया जाए जैसे किसी गरीब व्यक्ति की गरीबी से मुक्ति करा दे, किसी रोगी व्यक्ति की किसी रोग से मुक्ति करा दे और किसी भूखे की भूख से मुक्ति करा दे वह मोक्ष का अधिकारी हो जाता है।

हमारी संस्कृति और सभ्यता है इस देश की जहां कोई काम करता है किसी भी फील्ड में, उसी फील्ड में उसको हमारे साधु-संतो का यह संदेश है वो व्यक्ति अपने जीवन के अंदर इस सांसारिक जीवन से मुक्ति प्राप्त कर सकता है और नेक कार्य कर सकता है। उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। उन्होंने सभी को पारिवारिक जीवन सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंगला, रोटरी रिवेरा के प्रधान संजीव सेठी, सचिव अमित गुप्ता, राजीव बतरा सहित रोटरी यमुनानगर रिवेरा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : लूट की योजना बनाते हुए एमएम ग्रुप के पांच सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Motorola G45 5G की कीमत में गिरावट, देखें नई कीमत और फीचर्स