(Yamunanagar News) यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए नगर निगम विभिन्न गतिविधियां कर रहा है। साथ ही शहरवासियों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट बनाने का अभ्यास कराने के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पांसरा गांव की महिलाओं कविता, बबिता, बबली ने मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों और अन्य सामग्री से धूप अगरबत्ती बनाकर को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। वेस्ट से बेस्ट बनाने की इस प्रक्रिया में नगर निगम द्वारा महिलाओं को हर संभव सहयोग दे रहा है। ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जा सके।
मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों व अन्य सामग्री से बना रही अगरबत्ती
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव के नेतृत्व में नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। वेस्ट से बेस्ट प्रैक्टिस के माध्यम से महिलाओं कविता, बबीता, बबली ने मंदिरों में अर्पित किए गए फूलों व अन्य सामग्री को नदियों या कचरा में डालने की बजाय उसका सही इस्तेमाल किया। इस सामग्री को सुखाकर इससे अगरबत्ती तैयार की जा रही है। ताकि देश के प्राकृतिक संसाधनों का सही प्रयोग किया जा सके और यह महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के साथ साथ शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग दे रही है।
नगर निगम द्वारा महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट बनाने का कराया जा रहा अभ्यास
अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव व ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता ने अपील की कि शहर की अन्य महिलाएं भी इस तरह अन्य कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकती है। महिलाएं बर्तन बैंक बना सकती है। पार्कों को गोद लेकर कम्पोस्ट पिट बनवाकर खाद तैयार कर सकती है।प्लास्टिक ड्रम, पेंट की बाल्टियों से होम कम्पोस्ट पिट तैयार कर उन्हें बेच सकती है। क्लॉथ बैंक खोलकर पुराने कपड़ों से थैले या अन्य सजावटी सामान तैयार कर उन्हें बेच सकती है। प्लास्टिक व रबड़ व अन्य बेकार सामान का रीयूज करके पार्कों का सौंदर्यीकरण कर सकती है। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता के साथ देशभक्ति की भावना विकसित होगी ।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन