Yamunanagar News : बसपा नेता महिपाल सिंह ने छोड़ी पार्टी 

0
94
BSP leader Mahipal Singh left the party
(Yamunanagar News) यमुनानगर।  बहुजन समाज के पार्टी के कद्दावर नेता चौ. महिपाल सिंह भगवानगढ़ ने शनिवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। वह जल्दी ही छत्तीस बिरादरी की पंचायत कर उनके आदेशानुसार अगला सियासी फैसला लेंगे।
जगाधरी के सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बात करते हुए महिपाल सिंह ने गठबंधन के कुछ नेताओं पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि वह रादौर से पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार थे,लेकिन दो-तीन नेताओं ने साजिश कर उसे दरकिनार कर दिया। महिपाल सिंह ने बताया कि 2019 का विधान सभा चुनाव उन्होंने रादौर से बड़ी शिद्दत के साथ लड़ा था। इसमें उनका बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा था। उन्होंने कहा कि बसपा उनके पैरामीटर पर खरी नहीं उतरी है। इस बार भी कुछ शर्ते उनके सामने रखी गई,लेकिन उनकी आत्मा ने साथ नहीं दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 व 1998 में उन्होंने इनेलो में पदों पर रहते हुए जिला परिषद व लोकसभा चुनावों में बसपा व इनेलो के गठबंधन अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने साफ किया कि कुछ नेताओं के नेक नीयत न होने के कारण आज कम से कम इस जिले में तो इनेलो-बसपा गठबंधन का कुछ बंटता नहीं दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा साफ-सुथरी राजनीति की है। फरेब करना उनके वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीस बिरादरी का आदेश हमेशा माना है। जल्दी ही गांव में छत्तीस बिरादरी के लोगों की महापंचायत बुलाकर उनके आदेशानुसार अगली सियासी राणनीति का खुलासा करूंगा। इस अवसर पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. सुलेखचंद धीमान ने भी पार्टी छोडऩे का ऐलान किया। इस मौके पर जगदीश मान, विनोद तेलीपुरा, वेद भगवानगढ़, देवीचंद सरपंच, रामपाल लेदी, सतपाल औदरी, पूर्व चेयरमैन चंद्रभान कंबोज, देवेंद्र पाल संधू, देवीदयाल, एडवोकेट रमेश कुमार,धर्मसिंह, महेश शर्मा, कुलदीप सिंह, जयपाल कंबोज सरंपच,पृथ्वी सिंह, सुरेश , मास्टर जगपाल, बबलू भगवानगढ़ आदि भी मौजूद रहे।