Yamunanagar News : हरियाणा प्रदेश में बनेगी बसपा +इनलो गठबंधन की सरकार : रणधीर बेनीवाल 

0
179
BSP + INLD coalition government will be formed in Haryana state : Randhir Beniwal
(Yamunanagar News) जगाधरी। बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक डॉ अम्बेडकर भवन नजदीक नमस्ते चौंक करनाल में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ एवं वशिष्ठ अतिथि एडवोकेट गुरूमुख सिंह प्रदेश प्रभारी हरियाणा ,मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा धर्मपाल तिगरा ने की।
मीटिंग मे सभी प्रदेश कमेटी,जिला कमेटी ,विधानसभा कमेटी एवं पार्टी के शुभचिंतक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय प्रभारी हरियाणा रणधीर बेनीवाल जी ने सभी पदाधिकारियो को बसपा इनलो गठबंधन की सरकार बनने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बेनीवाल ने कहा कि इस बार हरियाणा प्रदेश में बसपा इनलो गठबंधन की सरकार बनने जा रही है सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जी जान से पार्टी के कार्य करने का काम करें ।जिससे हरियाणा प्रदेश में हम सत्ता पर काबिज हो सके। बेनीवाल जी ने यह भी कहा कि अब की बार किसान और कमरे की सरकार बनने का काम हरियाणा प्रदेश में होगा।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा ने सभी प्रदेश के पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार में जुट जाए। तिगरा जी ने यह भी कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में जिले व विधानसभा स्तर पर सभी पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं जिससे हरियाणा में बसपा इनलो गठबंधन की सरकार बनने का काम होगा।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : अग्निवीरों के कल्याण के लिए सीएम नायब सैनी हरियाणा सरकार की ओर से की गई अनेक घोषणाएं स्वागत योग्य : राजेश सपरा 

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News :  हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से महिलाओं को उच्च शिक्षा ऋण पर दी जा रही पांच प्रतिशत की सब्सिडी : डीसी

 यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने बूथ को करे मजबूत : जयपाल पांचाल