Yamunanagar News : भाजपा का जगाधरी विधानसभा व यमुनानगर विधानसभा स्तरीय बीएलए 2 का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ 

0
75
BJP's Yamunanagar and Vidhansabha level BLA 2 training camp organized
(Yamunanagar News) यमुनानगर। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा व यमुनानगर विधानसभा का बी एल ए 2 का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय यमुनानगर में आयोजित हुआ जिसमें हरियाणा सरकार कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ,जिला प्रशिक्षण प्रभारी विशाल सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा के बीएलए 2 का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जी जान से जुट जाए। विधानसभा चुनावों की घोषणा में अब बहुत कम समय रह गया है।

भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता है जिनके बलबूते पर तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनने जा रही है – कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसमें सभी भाजपा बीएलए 2, भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता रात दिन मेहनत करके अपना बहुमूल्य समय भाजपा के लिए योगदान दे। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से भी नागरिक अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल करके भी वोट बनवाने बारे जानकारी हासिल की जा सकती है। प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी विशाल सेठ ने भाजपा के बीएलए 2 कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि चुनाव अभियान में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है और उसमें सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है बी एल ए 2, जिसका दायित्व बूथ पर नई वोट बनवाने का वह जो व्यक्ति मृत हो गए हैं या जो वोट दो दो जगह बने हुए हैं उनके वोट कटवाने का होता है। भाजपा ने जिला यमुनानगर में सभी 963 बूथों पर बीएलए 2 की नियुक्ति की हुई है।
सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करें ताकि भाजपा को चुनावो में ज्यादा बढ़त मिल सके और भाजपा उम्मीदवारों की जीत तय हो सके,जिला प्रशिक्षण प्रभारी विशाल सेठ ने बताया कि 28 जुलाई व 3, 4 अगस्त को सभी सरकारी बीएलओ अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे ,एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से आह्वान किया जाना चाहिए कि वे अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग सके। उन्होंने कहा कि संशोधित मतदाता सूची की तैयारियों को लेकर  28 जुलाई तथा 3 व 4 अगस्त को विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दिनों बीएलओ विशेष रूप से पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित रहेंगे और लोगों के वोट बनाने का कार्य करेंगे भाजपा के बीएलए 2 इन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें,यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इस समय चुनाव आयोग द्वारा भी नई वोट बनवाने व नई मतदाता सूची बनाने का कार्य चल रहा है। इन दोनों कार्यों में बीएलए 2 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। युवा मतदाताओं की नई वोट बनवाने व मृत मतदाताओं की कंडम हो चुकी वोटो को कटवाने का कार्य करें ताकि चुनावों में गलत वोटिंग ना हो सके। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए, भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचने में अपना बहुमूल्य योगदान करना है।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,जिला महमंत्री कृष्ण सिंगला, जिला प्रशिक्षण संयोजक कैलाश चंद्र शर्मा , कल्याण सिंह, विपुल गर्ग,प्रवीण अग्रवाल,शिव कुमार शर्मा ,बलविंदर मुजाफत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जगदीश धीमान,जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग ,नीरज गुप्ता, विभोर पहुजा,अनिल कुमार,अमन सग्गर , प्रियंक शर्मा, अंकित गोयल आदि सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।