(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 में भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी सुमन बहमनी व सभी वार्डों में भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार करते हुए कहा कि जगाधरी शहर के मेरे परिवारजनों ने मन बना लिया है कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को लाना है और नॉन-स्टॉप विकास की गति को 3 गुना बढ़ाकर हरियाणा को विकसित बनाना है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा जीतेगी व विपक्षी राजनीतिक दलों का खाता भी नहीं खुलेगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के नेतृत्व में भाजपा जनहित के फैसले लेकर आम जनता को खुशियां प्रदान कर रही है। भाजपा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए हरियाणा प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के साथ समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी सहित सभी वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विजयी होंगें
जगाधरी शहर के हर वार्ड से लोग विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।यमुनानगर जगाधरी नगर निगम में मेयर पद से भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहा कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी तरह से मजबूत है ,मेयर पद सहित सभी वार्डों में भाजपा की पूरी मेहनत के साथ चुनावी प्रचार चल रहा हैं। अभी कुछ समय पहले हरियाणा व महाराष्ट्र में व अभी दिल्ली के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं, आम जनता भाजपा के साथ है और भाजपा यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज करेगी। भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में कहीं गई सभी बातों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग किसान, युवा एवं महिलाओं के विकास के लिए काम हो रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ भाजपा प्रत्याशियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,रीना रस्तोगी, अरूण कुमार, जयंत स्वामी, रूचि काम्बोज, भानू प्रताप, अंकित गोयल, प्रियंक शर्मा, मुदित बंसल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,भाजपा नेत्री प्रभा सागर, प्रधान मनोज गुप्ता, प्रवीण शर्मा पिन्नी, अशोक मेंहदीरत्ता सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।
यह भी पढ़ें: Motorola Moto G64 5G भारत में लॉन्च, देखें क्या है खास