(Yamunanagar News) यमुनानगर। नगर निगम चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। उसी कड़ी के अंतर्गत यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में मेयर व पार्षद चुनावों पर बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा के मेरे परिवारजनों ने मन बना लिया है कि हरियाणा प्रदेश में नगर निगम चुनावों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को लाना है और नॉन-स्टॉप विकास की गति को 3 गुना बढ़ाकर हरियाणा को विकसित बनाना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा जीतेगी व विपक्षी राजनीतिक दलों का खाता भी नहीं खुलेगा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के नेतृत्व में भाजपा जनहित के फैसले लेकर आम जनता को खुशियां प्रदान कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है – भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों पर बोलते हुए कहा की भाजपा के पास नगर निगम चुनावों में मेयर के लिए व सभी 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए बहुत से आवेदन आए हैं जिन पर विचार विमर्श चल रहा है ।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है , भाजपा में मेहनत करके कोई भी कार्यकर्ता उच्च से उच्च पद प्राप्त कर सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए हरियाणा प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के साथ समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ यमुनानगर हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगेे। यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी तरह से मजबूत है ,मेयर पद सहित सभी वार्डों में भाजपा की पूरी तैयारी चल रही हैं। अभी कुछ समय पहले हरियाणा व महाराष्ट्र में व अभी दिल्ली के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं, आम जनता भाजपा के साथ है और भाजपा यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज करेगी।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा नेता अभिषेक अरोड़ा,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहें।
यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन