• मेयर पद सहित अधिकांश पार्षद पर भाजपा जीती,जगाधरी में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का जादू चला
  • जगाधरी शहर के सभी 7 वार्डों में भाजपा स्पष्ट जीती व मेयर को मिली भारी बढ़त : पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जगाधरी शहर के सभी 7 वार्डों में जीत हासिल की है। इस क्लीन स्वीप के बाद जगाधरी शहरभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,मेयर सुमन बहमनी के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा का दमदार प्रदर्शन

यमुनानगर जगाधरी नगर निगम के अंतर्गत जगाधरी शहर के सभी सात वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत के पीछे पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का मजबूत जनाधार और उनकी रणनीतिक सोच मानी जा रही है। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंवरपाल गुर्जर के निवास और रामलीला भवन स्थित मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के कार्यालय में जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा की विजयी मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और सभी पार्षद प्रत्याशियों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

जनता की जीत, विकास को मिलेगी नई गति : कंवरपाल गुर्जर

जीत के बाद पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जगाधरी की जनता की जीत है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार पर विश्वास जताया है। इससे शहर के विकास को और अधिक गति मिलेगी। भाजपा सरकार ने अब तक जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें और मजबूती मिलेगी तथा जनहित में नई योजनाओं को लागू किया जाएगा।”

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार से बढ़ेगा विकास : पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में एक ही पार्टी की सरकार बनने से विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अब जगाधरी में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और अन्य योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि ये जीत जनता की जीत है…ये मोदी जी की गारंटी की जीत है ,ये हर कार्यकर्ता की जीत है। ये भाजपा पर भरोसे की जीत है ,हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। भाजपा की यह जीत ऐतिहासिक विजय है,जो भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

इस दौरान वार्ड नंबर 1 से रीना रस्तोगी,2 से अरूण कुमार पर पप्पू ,3 से जयंत स्वामी,4 से रूचि काम्बोज,5 से भानु प्रताप,6 से अंकित गोयल,7 से प्रियंक शर्मा,8 से विभोर पहुजा जीतें,15 से मनु कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,भाजपा नेता मुदित बंसल प्रताप नगर, अनिल अग्रवाल बिट्टू,चेयरमैन रमेश कुमार ठसका,पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग गौतम गर्ग, सतपाल बहमनी,डाक्टर विश्व चंद्र, गौतम गर्ग,अमित अग्रवाल, सन्नी गोयल, मनोज गुप्ता, अश्वनी सिंगला,लोकेश बंसल, अशोक मेंहदीरत्ता, अंकित शर्मा,अजय मंगला टोनी, संजीव गर्ग , रामेश्वर चौहान, कृष्ण खदरी,सीमा गुलाटी, जगदीश विधार्थी, अश्वनी सिंगला सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढ़ें: Moto G35 5G कैसे है नार्मल यूजर के लिए बेहतरीन विकल्प और बजट

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max देखें नया डिज़ाइन और संभावित फीचर्स