Yamunanagar News : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कसी कमान: निश्चल चौधरी 

0
129
BJP Yuva Morcha tightens its grip on the assembly elections
(Yamunanagar News) प्रतापनगर। भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव देवधर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,मुख्यमंत्री नायब सैनी व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व में सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है।
आज देश व  प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने हर वर्ग के लिये चाहे वह किसान हो, मजदूर, महिलाएं हों, व्यापारी हो, कामगार हो, के लिये कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करके उन्हें धरातल पर लागू किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है जो जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं को सुनने व निवारण करने का कार्य किया।
हरियाणा में बनेगी लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार : निश्चल चौधरी 
हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु की ओर अग्रसर है। पूरा विश्व उम्मीद कि निगाहों से भारत को देखा है यह कुशल नेतृत्व कि पहचान है। वर्तमान केन्द्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं से लगभग कोई भी परिवार अछूता नहीं रहा है। बीते 10 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने हमारे सपनों को साकार करने का कार्य किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने गांव देवधर में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों व खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व कहा की ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती है, गांव देवधर की खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन में निश्चल चौधरी ने भी क्रिकेट के मैदान में अपने हाथ आजमाए व कुशल खिलाड़ी की भांति क्रिकेट खेला व कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार आप सभी के सहयोग व आर्शीवाद से बनेंगी।