Yamunanagar News : भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं : प्रीति जौहर  

0
94
BJP workers should take the government's schemes to the people: Preeti Johar
 (Yamunanagar News) जगाधरी। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्होंने शक्ति केंद्र भारत सेवक नगर जगाधरी में शक्ति केंद्र प्रमुख राजपाल ,युवा नेता रोबिन चौधरी, जयप्रकाश आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें शक्ति केंद्र के दोनों बूथों के अध्यक्ष , त्रिदेव, पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी संगठन के सभी निर्देशों को बूथ स्तर तक लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से भाजपा कार्यकर्ता काम करें। सभी भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रुप से अपने बूथ के मतदाताओं के सम्पर्क में रहें व उनके जनहित के कार्यों में सहयोग करें। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि बूथ पर हर वोटर महत्वपूर्ण है,एक एक वोट करके हमें पचास प्रतिशत से ज्यादा वोटर्स को भाजपा के साथ जोड़ना है जिससे आगमी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो सके। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है ,भाजपा में कार्यकर्ताओं के कार्य की पूरी कद्र होती है।