(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी व विभिन्न वार्डों में भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए दो मार्च को होने वाले निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है।
भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरा है और सभी 22 वार्डों के प्रत्याशी एवं मेयर पद की उम्मीदवार सुमन बहमनी भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन देकर स्थानीय विकास को और गति दें।
भाजपा प्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिल रहा : कपिल मनीष गर्ग
कपिल मनीष गर्ग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के सशक्त नेतृत्व व मार्गदर्शन में भाजपा हरियाणा सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन के कारण जनता का विश्वास भाजपा पार्टी पर बना हुआ है। भाजपा प्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि आगामी निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने यह भी कहा कि भाजपा का लक्ष्य यमुनानगर को एक विकसित और आधुनिक शहर बनाना है, जिसके लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स
यह भी पढ़ें: Realme C63 5G की कीमत में गिरावट, देखें फीचर्स