Yamunanagar News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली आज जगाधरी में पहुंचने पर जोरदार भव्य स्वागत किया जाएगा : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर 

0
74
BJP State President Mohanlal Badoli received a grand welcome upon reaching Jagadhari today
(Yamunanagar News) यमुनानगर। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली 31 जुलाई को सुबह 10 बजे जगाधरी स्थित गुप्ता पैलेस में भाजपा पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं व बीजेपी संगठन की मीटिंग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का जगाधरी में पहुंचने पर भव्य जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली का आगमन जगाधरी सहित पूरे जिला यमुनानगर के लिए शुभ संकेत है। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा की है सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिला यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी से मिलने के लिए व उनका मार्गदर्शन करने के लिए आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को उनके मार्गदर्शन व अनुभव का लाभ लेना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का स्वागत करने के लिए जगह-जगह होर्डिंग लगाकर व ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।
सभी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुबह 10 बजे गुप्ता पैलेस जगाधरी में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का जोरदार स्वागत करें व उनके ओजस्वी विचारों को सुने। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि गुप्ता पैलेस के कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भाजपा जिला कार्यालय यमुना  कमल सैक्टर 17 जगाधरी में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे व इसके उपरांत यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर जाकर बूथ समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के उपरोक्त कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व उमंग का माहौल है।