Yamunanagar News भाजपा ने 10 साल से जनता को जमकर लूटा,हरियाणा में भारी बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार

0
179
BJP looted the public for last 10 years
छछरौली। अनाज मंडी छछरौली में पूर्व मंत्री अकरम खान द्वारा आयोजित रैली में सिरसा सांसद व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा जनसंदेश यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल से लूट खसौट करने वाली सरकार का अध्याय समापन हो चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
छछरौली में पूर्व मंत्री चौधरी अकरम खान द्वारा आयोजित में रैली में  सिरसा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस समय त्राहि त्राहि कर रही है। पिछले 10 सालों से भाजपा ने सभी वर्गों को बुरी तरह से लूट खसौट मचाई है। जिसकी वजह से जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश से बाहर करने का कार्य करने जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस पार्टी पर गुटबाजी पर रोजाना बयान देते थे और इस बार भाजपा में खुद ही गुटबाजी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान कुछ है तो मुख्यमंत्री नायब सैनी की राय उसे बिल्कुल अलग है। कुमारी शैलजा ने जिले में हो रहे अवैध खनन के मुद्दे पर कहा कि जिले में हजारों करोड रुपए का अवैध खनन हुआ है। इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन सरकार की शह पर हुआ है। कांग्रेस सरकार में इन सभी घोटालों की जांच की जाएगी और जो लोग आज खनन कर अपने खजाने भर रहे हैं। उन सभी से इसका हिसाब लिया जाएगा।
उन्होंने मंच से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चौधरी अकरम खान को भारी मतों से जीतकर विधानसभा भेजने का कार्य करें और जनता के विकास के लिए जो कार्य करना है। उसके जिम्मेदारी मेरी रहेगी। कार्यक्रम में सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की रैली में उमडा जन सैलाब देखकर यह साबित हो गया है कि जनता हरियाणा प्रदेश में भाजपा को उखाड़ फेंकने के पूरे मूड में हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, रामकिशन गुर्जर, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन, साढौरा विधायक रेणु वाला, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर बत्रा, पूर्व पार्षद दवेन्द्र सिंह, राय सिंह गुर्जर, मोहन जयरामपुर, बिट्टू चौधरी देवधर, नरवैल सिंह, एडवोकेट गुलजार खान,  इकबाल सरपंच हाफिजपुर,साहब खान डमौली आदि समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।