(Yamunanagar News) जगाधरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और विधानसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों द्वारा की गई मेहनत के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों व आमजन ने बहुत मजबूती के साथ मिलकर लड़ा, आगे के रणनीति के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व आमजन को इसी प्रकार मिलजुल कर और ज्यादा मजबूती के साथ कार्य करना है। छछरौली रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में –
छछरौली के ग्रामीणों ने छछरौली के विकास कार्यों को लेकर अपनी कुछ मांगे पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के समक्ष रखी
जिस पर उन्होंने कहा कि वह इस विषय में उच्च अधिकारियों से बात कर इनका समाधान करवाएंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा जनहित और देश हित में कार्य कर रही है,भाजपा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां हर व्यक्ति का सम्मान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार को और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भाजपा संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स
यह भी पढ़ें: JioHotstar IPL subscription offer : Airtel देगा 100 रुपये में इतने दिन फ्री देखें …