Yamunanagar News : छोटी से लेकर बड़ी पंचायत पर भाजपा सत्तासीन होकर कर रही विकास: विजय परमार

0
61
छोटी से लेकर बड़ी पंचायत पर भाजपा सत्तासीन होकर कर रही विकास: विजय परमार
छोटी से लेकर बड़ी पंचायत पर भाजपा सत्तासीन होकर कर रही विकास: विजय परमार

(Yamunanagar News) गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड-32 से भाजपा की टिकट के मजबूत दावेदार एवं भाजपा युवा नेता विजय परमार ने कहा कि देश में छोटी से लेकर बड़ी पंचायत पर भाजपा सत्तासीन होकर विकास के काम कर रही है। गांवों से लेकर शहरों तक का समान विकास किया जा रहा है। बिजली, पानी, सडक़, रोजगार, गरीबों के लिए योजनाएं चलाकर सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किए हैं। इन कामों को देखकर ही जनता अब नगर निगम चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

गुरुग्राम, मानेसर नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा की ही होगी जीत

विजय परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन में लाखों कर्मठ कार्यकर्ता दिन-रात संगठन की मजबूती के लिए काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा संगठन है, जो एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचा सकता है।

पार्टी में मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को हमेशा उचित सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता से काम कर रही है। पार्टी की टिकट पर चुनाव लडऩे वालों की लाइन लगी है। कांग्रेस में टिकट मांगने वाला शायद ही कोई हो। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीरो तक ही सिमटकर रह गई है। ऐसा ही नगर निगम के चुनाव में होने जा रहा है। कांग्रेस यहां नजर नहीं आएगी। कांग्रेस की टिकट पर जो भी चुनाव लड़ेगा, उसकी हार तय होगी।

यह भी पढ़ें: Poco X7 और X7 Pro लॉन्च जानें इसके धांसू फीचर्स और कीमत

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन