Yamunanagar News : देश-प्रदेश में भाजपा ने सुशासन दिया और विकास के लहर चली : मदन चौहान

0
109
BJP has given good governance in the country and state: Madan Chauhan
(Yamunanagar News) यमुनानगर।  पुराना हमीदा में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान मेयर मदन चौहान पहुंचे उनके पहुंचने पर जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।  इस दौरान मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया और ज्वाइन किया। निवर्तमान में मदन चौहान ने उन्हें पटका पहनकर भाजपा में उनका स्वागत किया।

भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में लोगों का जीवन सरल बनाया

निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इससे सिर्फ देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर बदल गई है। मदन चौहान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सिर्फ लोगों को गुमराह करने वाली पार्टी है, लेकिन भाजपा जो भी दावे करती है उसे पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व धर्म की पार्टी है जो लोग कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है उन्हें वह बताना चाहते हैं कि पिछले सरकारों ने भेदभाव की राजनीति की है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आज तक सबका साथ सबका विकास किया है। पुराना हमीदा से मोबीन अहमद, इसरार अली कुर्बान राजवीर सिंह दौड़ मेहताब मोहम्मद अली अकबर सहित सैकड़ो मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया मदन चौहान ने उन्हें पटका पहनकर उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।
 इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए मदन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश में तेजी से व्यवस्था में बदलाव हुआ है। भाजपा सरकार की सर्वांगीण विकास की सोच का परिणाम है कि आज लोगों का जीवन सरल हुआ है और घर बैठे ही मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से देश और प्रदेश की दशा-दिशा बदली है। इन फैसलों से जन आकांक्षाओं की पूर्ति हुई साथ विश्व पटल पर देश की छवि मजबूत हुई। चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प, उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धूंआ से मुक्ति दिलाना, शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाना और हर घर में नल से जल पहुंचाने जैसे निर्णयों से लोगों का जीवन सरल हुआ है। सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा हर तरफ हो रही है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का झूठा नारा दिया था। 55 सालों तक कांग्रेस ने गरीब का कोई भला नहीं किया, उलटा गरीबों से दूर भागती रही। कांग्रेस शासनकाल में गरीब व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसता था। भाजपा शासन में गरीब व्यक्ति को अपने इलाज की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से गरीब व्यक्ति निशुल्क अपना इलाज करा रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं गरीबों के घर तक पहुंच रही है। यह बदलता हुआ हरियाणा है कि सरकार गरीबों को ढूंढ-ढूंढ कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी इसलिए सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चलें और एक मजबूत सरकार बनाएं।