Yamunanagar News : भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ग को समान रूप से विकास के अवसर प्रदान कर रही : संजीव घारू

0
103
BJP government provides equal development opportunities to every section: Sanjeev Gharu
पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव घारू
(Yamunanagar News) साढौरा। भाजपा सेवा भाव से कार्य करती है और इसलिए भाजपा की प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग को समान रूप से विकास के अवसर प्रदान कर रही है। उक्त शब्द भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव घारू ने पार्टी विस्तार के प्रचार प्रसार के अंतर्गत बाइक रैली के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है। कांग्रेस ने जनता के खातों में 8500 रूपये वाला कोरा झूठ बोलकर उनके जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम किया है। जो पार्टी लोकसभा चुनाव में 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और अब जनता के बीच अपने आधार को बचाने के लिए पदयात्राओं जैसे नाटक कर रही हैं। संजीव घारू के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस बाइक रैली में जहां एक ओर दो पहिया वाहन तो थे ही वहीं इस काफिले में दर्जनों 4 पहिया वाहन शामिल थे। भाजपा के विस्तार को लेकर कि गई इस बाइक रैली में पार्टी समर्थकों के हाथ में भाजपा के झंडे थे और वह निरंतर भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इस बाइक रैली के दौरान भाजपा की सरकार द्वारा जारी की गई जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का भी काम किया।  यह काफिला अनाज मंडी से शुरू होकर रेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुआ। रैली के दौरान संजीव घारू ने शिव चौक और अग्रसेन चौक पर माथा टेककर पुष्पांंजलि अर्पित की।
सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने इस बाइक रैली में हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव घारू ने कहा कि कांग्रेस की विधायिका ने सढौरा की जनता को पांच वर्ष धोखे में रखा है और कांग्रेस के नेता बरसाती मेंढक की तरह इस विधानसभा में दिखाई देते हैं। केवल चुनाव के दौरान उनके चेहरे सामने आते हैं अन्यथा सेवा के नाम पर वह दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं देते। इसीलिए घाड़ क्षेत्र विकास की परिधि से दूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि सढौरा में जब जब कांग्रेस का विधायक बना है इस क्षेत्र को अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि साढौरा विधानसभा प्राचीन एवं धार्मिक गुरुओं की ऐतिहासिक नगरी के नाम से जाना जाता ह। फिर भी इस ऐतिहासिक नगरी को विश्व मानचित्र से दूर रखा गया है और इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है।
घारू ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस विधानसभा में सिर्फ वोटों की राजनीति करके जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी और सढौरा विधानसभा की जनता भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जीताकर विधानसभा पहुंचाने का काम करेंगी। इस मौके पर रमेश सुल्तानपुर, जगीर सिंह सैनी, सुलेमान, केवल कृष्ण कक्कड़, अधिवक्ता फतेह, मीर हसन, संजीव सलेमपुर कोही, आशिक अली, शौकत, हरदीप गुज्जर, सरपंच नर सिंह, अंकित व अमित शर्मा सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।