Yamunanagar News : तीसरी बार हरियाणा प्रदेश में बनने जा रही है भाजपा की सरकार : कंवरपाल गुर्जर 

0
117
BJP government is going to be formed in Haryana for the third time: Kanwar Pal
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा भाजपा सरकार कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव लेदी, मांडखेड़ी ,बलौली,हडौली छछरौली, सलेमपुर खादर आदि गांवों में आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क करते हुए बताया कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच बोले गए भ्रामक प्रचार झूठ को जनता अब पूरी तरह से जान चुकी है।

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम किया : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

आगमी हरियाणा विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनावों से बिल्कुल अलग स्थिति होगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।कृषि मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में इस समय कांग्रेस अच्छी स्थिति में नही है। लोकसभा चुनावों में सभी दलों के साथ मिलकर कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में स्थिति बिल्कुल अलग होगी क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कभी संविधान के नाम पर ,आरक्षण खत्म करने के नाम पर, खटाखट पैसे देने की बात कहकर इस प्रकार के बहुत से झूठ बोलकर जनता को बहकाने और गरीब आदमी को डराने का काम किया। अब कांग्रेस के सभी झूठ जनता के सामने उजागर हो चुके है इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा में कांग्रेस को वोट दी अब वह विधानसभा में वोट नहीं देंगे क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस का कल्चर है और कांग्रेस में अलग अलग नाम से अलग अलग धड़े बने हुए हैं, भाजपा में एकता में बरकत है । उन्होंने कहा कि जो एकजुट होकर चलते हैं वही देश को आगे लेकर जाते है। कांग्रेस जब खुद ही एकजुट नहीं है तो जनता के लिए क्या करेगी। कांग्रेस की राजनीति अपने-अपने स्वार्थ के लिए है लेकिन भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं । जनता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह जनता में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, कुलदीप राणा मांडखेड़ी, शिवकुमार शर्मा, कृष्ण हडौली,रामेश्वर ,विजय मिंटू,काला राम सलेमपुर, सुलेख चंद कश्यप,रामजतन डमौली आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।