Yamunanagar News : मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी : कपिल मनीष गर्ग  

0
64
BJP government for the third time under the leadership of Chief Minister Naib Saini: Kapil Manish Garg
(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने प्रदेश स्तरीय मीडिया एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन पंचकूला के रेड बिशप टूरिस्ट कांप्लेक्स में किया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत करते हुए भाजपा मीडिया विभाग व सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज के समय में मीडिया एवं सोशल मीडिया बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की प्रदेश स्तरीय मीडिया एवं सोशल मीडिया कार्यशाला में मिला मुख्यमंत्री नायब सैनी का : कपिल मनीष गर्ग

इन दोनों विभागों मीडिया एवं सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं की अच्छे प्रकार से पकड़ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रहे झूठे नरेटिव्स का भाजपा की ओर से  जोरदार तरीके से जवाब दें। भाजपा हरियाणा सरकार व भाजपा की केंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार के लाभार्थियों से संपर्क करके उनके बारे में आम जनता को बताया जाना चाहिए कि भाजपा सरकार कितना बेहतरीन कार्य कर रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी नेक दिल मेहनती मुख्यमंत्री हैं जो भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरे तरीके से मान सम्मान को बढ़ाने में लगे हुए हैं इसका ताजा उदाहरण वह स्वयं है जब प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके साथ मंच पर फोटो करवाई जिससे वहां मौजूद पूरे प्रदेश के मीडिया एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों में उत्साह व जोश बढ़ गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को कहा कि आपका कोई भी काम हो मुझे बता देना। मैंने मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे हरियाणा की अपनी जनता के लिए खोल रखे है, भाजपा पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान मेरे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।