Yamunanagar News : भाजपा की सरकार ने जिले में विकास की लहर चलाई : मदन चौहान

0
72
BJP government brought a wave of development in the district: Madan Chauhan
(Yamunanagar News ) यमुनानगर। निवर्तमान मेयर मदन चौहान से उनके निवास स्थान पर प्रोफेसर कॉलोनी के लोग मिलने आये।  लोग अपनी गली से सम्बंधित समस्या को लेकर पहुंचे। पूर्व मेयर मदन चौहान ने उनकी समस्या को सुना और तुरंत समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर लोगो की समस्या का निदान किया। उन्होंने कहा कि जितने विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले 10 साल में हुए हैं इससे पहले सरकार में कभी भी इतने विकास कार्य नहीं हुए उनके जिले के साथ कांग्रेस सरकार ने भेदभाव किया और केवल अपने जिले में ही विकास किया गया है जबकि यमुनानगर को अछूता रखा गया जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी इस जिले में विकास कार्य तेज गति से हुए।

विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि विपक्ष का काम केवल बोलना होता है जनता की का जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में कितना काम किया है। यही कारण है कि जनता आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। जिला की जगाधरी, यमुनानगर, रादौर, सढौरा विधानसभा सीटों पर भाजपा चुनावों में विजय पताका लहराएंगी।  कांग्रेस की कुटिलता को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का कोई विजन नहीं है, कांग्रेस सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा में विश्वास है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस से झूठ और भ्रम फैलाने का हिसाब-किताब लेगी। उन्होंने कहा कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के समर्थन से हरियाणा में तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 10 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को उंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर गरीबों को बीमारी में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है।