Yamunanagar News : मुख्यमंत्री के कहे अनुसार धान 3100 रुपए से कम न खरीदे, मुख्यमंत्री अपना वायदा करें पूरा : सुभाष

0
11
As per the Chief Minister's instructions, paddy should not be purchased for less than Rs. 3100 Subhash

(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन की एक विशेष बैठक मार्किट कमेटी के कार्यालय रादौर में हुई। बैठक में मडंल उपाध्यक्ष महेंद्र कांबोज चमरोडी व रादौर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक डांगी मौजूद रहे। मंडी का दौरा करने के बाद यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए धान के मूल्य को 3100 रुपए में खरीदने का दावा किया था वह अनाज मंडीयो में पूरा नहीं हो रहा है।

ओने-पोने दामों में खरीदी जा रही है धान: सुभाष गुर्जर

मुख्यमंत्री को याद रखना चाहिए कि वह उस इलाके से विधायक बने हैं जहां धान की फसल प्रदेश में सबसे अधिक होती है। वह अपना पहला वायदा किसानों के साथ पूरा करें, ताकि आगामी योजनाओं पर भी किसान उनकी बात पर विश्वास कर सके।

उन्होंने इस बात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया के वह खुद मंडी में जाकर फसल खरीदने की प्रक्रिया में शामिल रहे लेकिन उनके द्वारा दिए गए आदेशों की पालना नहीं हुई यह भी उन्हें याद रखना होगा। गुर्जर ने कहा कि
भारतीय किसान यूनियन एक आराजनीतिक संगठन है जो देश में किसानों की समस्या उठाने के लिए लगातार अपने इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है।

लेकिन जो समस्या किसानो की धान की खरीद की मंडीयो में दिखाई दे रही है उस पर सरकार को सच्चाई देखना चाहिए कि आज किसान अपनी फसल को लेकर किस प्रकार परेशान हताश और संकट में है।मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी अगर मंडीयो से उठान नहीं हुआ तो फिर किसान कहां जाएं।भारतीय किसान यूनियन ने इस संबंध मे आज मार्केट कमेटी सेक्रटरी अमित कुमार से भी विस्तार से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी आदेशों के तहत जल्दी से जल्दी धान की उठाई नहीं होगी तब तक किसान खटास और परेशान रहेगा।गुर्जर ने कहा कि 17 प्रतिशत नमी के बाद भी किसानों के धान ओने पौने दामो में खरीदे जा रहे हैं और किसानों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत मंडी में उठान हो और किसान को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। किसानो की धान सड़कों पर पड़ी है और खेतों में भी रुकी हुई है। 8तारीख के बाद की धान जो मंडियों में खरीदी गई है मुख्यमंत्री भी किसान के बेटे हैं उन्हें किसानो की समस्या को पता है और एक प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो वायदा किया है भारतीय किसान यूनियन मांग करती है की 8अक्टूबर के बाद जो खरीद की गई है उस धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल किसान के खाते में आनी चाहिए।

गुर्जर ने किसानों को विश्वास दिलाया कि धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसी प्रकार की मंडियों में दिक्कत नहीं आनी दी जाएगी।अगर सरकार फिर भी आना कानी करेगी तो भारतीय किसान यूनियन सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगी।उन्होंने कहा कि जिला की सभी मंडियों में भारतीय किसान यूनियन की टीमे गठित कर दी है और जो समय-समय पर मंडियों का दौरा करेंगे।आज मौके पर उनके साथ महेंद्र कांबोज चमरौडी मंडल उपाध्यक्ष अशोक कंबोज प्रधान रादौर,स.रविंद्रपाल सिंह जिला महासचिव,साहिल सेतिया नंबरदार, कुलविंदर सिद्धू,उदय सिंह कुजंल मदनलाल कांजनु,राजेश रतनगढ़ माजरा,विनोद डांगी, सुभाष चमरौडी योगेश्वर दत्त शर्मा,आदि मौजूद रहै।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : लाडवा के सम्पूर्ण विकास हेतु एकजुट होकर करेंगे कार्य: नवीन जिंदल