Yamunanagar News : अरोड़वंश समाज ने सरकारी अस्पताल में बेड किया भेंट

0
114
अरोड़वंश समाज ने सरकारी अस्पताल में बेड किया भेंट
अरोड़वंश समाज ने सरकारी अस्पताल में बेड किया भेंट

(Yamunanagar News ) यमुनानगर। अरोड़वंश समाज जगाधरी की ओर से मासिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। अरोडवंश समाज के प्रधान सुभाष अरोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक मास की पूर्णिमा को किया जाता है। कार्यक्रम में अरोड़वंश समाज द्वारा बच्चों को मौसम के अनुसार कंबल व वस्त्र भेंट किए जाते हैं। अरोड़वंश समाज के सदस्य इकट्ठे होकर अस्पताल में दाखिल मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना की। जगाधरी अस्पताल में दाखिल मरीजों को दूध,बिस्कुट वितरित किए।

संस्था की ओर से वृद्धाश्रम के सहयोग से एक बेड भेंट किया गया

संस्था की ओर से वृद्धाश्रम के सहयोग से एक बेड भी सिविल अस्पताल के डॉ. अनुज मंगला को भेंट किया गया। जलपान का आयोजन संस्था के सदस्य व समाजसेवी वरुण बत्रा की ओर से किया गया। बच्चों को भेंट किए गए कंबल पंडित मनीष शर्मा की ओर से दिए गए। कार्यक्रम में देवेंद्र चावला, अशोक नारंग, बलराम सेठी अशोक मलिक, अशोक अरोड़ा, दिलबाग लूथरा, महेंद्र दुआ, हरीश चानणा, ओम भूटानी, कृष्ण भूटानी, बिशंभर नाथ, अनिल अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, पवन सचदेवा, रवि सचदेवा, सतिंद्र चानणा, गोपाल व कमल भसीन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Refurbished Laptop Under 15000 रुपये से कम में

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : एजुकेटिंग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन विषय से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन