Yamunanagar News : एचएसएससी सदस्य नियुक्त होने पर अमर सिंह का दादूपुर हेड स्कूल में हुआ स्वागत 

0
249
Amar Singh was welcomed in Dadupur school on being appointed as HSSC member
(Yamunanagar news) छछरौली। छछरौली के गांव नंदगढ़ निवासी मास्टर अमर सिंह के हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का सदस्य नियुक्त होने पर गांव दादूपुर हेड स्कूल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
 कार्यक्रम के दौरान मैहरामपुर निवासी समाजसेवी अमित मैहरामपुर ने कहा कि सर्व समाज के शुभचिंतक मास्टर अमर सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का सदस्य नियुक्त होने पर उनका जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने सरकारी  स्कूल  दादूपुर हेड में मनोज राणा, कृपाल राणा, स्नेह राणा , मनोरमा, हरदीप, रोहित ,के  साथ मिलकर  उसको शुभकामनाएं  सहित फूलों का  गुलदस्ता  व महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर दी बधाई। अमित ने बताया कि छछरौली के नंदगढ़ निवासी मास्टर अमर सिंह का संगठन से बहुत पुराना नाता और पारिवारिक रिश्ता है। छछरौली के  एक छोटे से गांव नंदगढ़ के निर्धन परिवार में जन्मे अमर सिंह ने बहुत संघर्ष किया। उच्च शिक्षा ग्रहण कर शिक्षक बने ओर समाज में अपनी अच्छी छवि बनाई है। अमर सिंह सरकारी स्कूल  में मुख्य अध्यापक के पद पर कार्यरत है। इन सब कामों से उन्होंने  सर्व समाज के लोगो का दिल और विश्वास जीतने का काम किया। अमर सिंह की आज पूरे समाज में एक वरिष्ठ  समाजिक नेता के नाते पहचान है  और लोगो की मांग है की वह राजनीति में आए अभी लोक सभा चुनाव में भी उनका अम्बाला लोक सभा से नाम पूरी चर्चा में रहा।