Yamunanagar News : छात्राओं को पढाई के साथ सिखाई जाएगी जीवन में काम आने वाली स्किल्सः डॉ मीनू जैन  

0
154
Along with studies, students will be taught skills useful in life
(Yamunanagar News) यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिला ले चुकी छात्राओं को पढाई के साथ-साथ जीवन में काम आने वाली स्किल्स भी सिखाई जाएगी। ताकि वे खुद के पैरों पर खडी होकर स्वावलंबी बन सकें। उक्त शब्द कालेज प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित ओरियंटेशन प्रोग्राम में कहे। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ सुरिंद्र कौर व अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ अनीता मौदगिल ने कार्यक्रम को-ओडिनेटर की भूमिका अदा की।
डॉ मीनू जैन ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि कॉलेज में छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित सिलेब्स के अलावा बहुत सारी एक्सट्रा चीजें सिखाई जाती है। इससे छात्राओं की पर्सनैलिटी डवलेपमेंट तो होता ही है, साथ ही उनकी नॉलेज भी अपडेट होती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य को निर्धारित कर, उसके मुताबिक पढाई पर फोकस करें। लक्ष्य को हासिल करने में कहीं पर कोई दिक्कत आए, तो टीचर्स से मिलकर उसे दूर करें। कॉलेज में रैगिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस दौरान छात्राओं को गत वर्ष की अचीवमेंट के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही कॉलेज कैंपस को साफ सुथरा रखने में सहयोग देने के लिए कहा गया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन अवश्य करें।
अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ विनित ने छात्राओं से कॉलेज में अनुशासित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कॉलेज के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि कॉलेज में बाहरी छात्राओं के आने पर प्रतिबंध है। आई कार्ड पहनकर आना छात्राओं के लिए अनिवार्य है।
मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष शालिनी छाबडा ने विभिन्न क्लब व कमेटी के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनकी कार्यप्रणाली से छात्राओं को अवगत कराया। डॉ गुरशरन कौर ने कॉलेज में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक विधाओं की जानकारी दी। वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका निशी ग्रोवर ने हॉस्टल के नियमों के बारे में बताया। अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका लवली राज ने स्कॉलरशिप, बस रूट व नियमों की जानकारी दी। राजनीति विभाग की प्राध्यापिका डॉ शिखा सैनी ने मेंटर मेंटी सेल की जानकारी दी। गणित विभाग की प्राध्यापिका कनिका गोयल ने टाइम टेबल की जानकारी दी। कंप्यूटर विभाग की प्राध्यापिका मनिका ने कॉलेज वेबसाइट के बारे में बताया।