(Yamunanagar News) यमुनानगर। चालू वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने से पहले अधिक से अधिक संपत्ति कर की रिकवरी के लिए शनिवार व रविवार को भी नगर निगम कार्यालय खुले रहे। दो दिन में तीनों नागरिक सुविधा केंद्रों व ऑनलाइन नगर निगम के पास लगभग डेढ़ करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा हुआ। 31 मार्च को ईद की छुट्टी के दिन भी तीनों निगम कार्यालय खुले रहेंगे और प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया जाएगा। एक अप्रैल से 18 प्रतिशत ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा।
शनिवार व रविवार को भी खुले रहे निगम कार्यालय, प्रॉपर्टी मालिकों ने जमा कराया टैक्स
संपत्ति कर नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत है। इससे शहर के विकास कार्य व नगर निगम अन्य खर्चे होते है। 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है। इस वर्ष लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम के चुनाव होने के चलते पूरा संपत्ति कर नहीं आया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अधिक से अधिक संपत्ति कर जमा कराने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे है।
एक अप्रैल से 18 प्रतिशत ब्याज समेत वसूला जाएगा संपत्ति कर, प्रॉपर्टी होगी सील
एक लाख प्रॉपर्टी टैक्स से अधिक के बकाएदारों की संपत्ति सील कर टैक्स वसूला जा रहा है। वहीं, निगम कर्मियों द्वारा बकाएदारों को फोन कर टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे है। निगम द्वारा 30 से अधिक बकाएदारों की संपत्ति भी सील की गई। इसके अलावा लोगों से टैक्स जमा कराने की अपील की गई। जिसके चलते निगम के पास अब तक लगभग 14 करोड़ के करीब संपत्ति कर जमा हुआ है। शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन भी तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्र खुले रहे। दोनों दिन टैक्स लिया गया। सोमवार को वित्त वर्ष का अंतिम दिन है और ईद का अवकाश है। लेकिन सोमवार को भी नगर निगम के तीनों कार्यालयों में टैक्स जमा किया जाएगा।
ब्याज व सीलिंग से बचने के लिए जमा कराएं बकाया- नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि संपत्ति के जिन बकायेदारों को नोटिस जारी हुए हैं, उन सभी की संपत्ति बकाया जमा न करने पर सील की जाएगी। इससे बचने के लिए संपत्ति मालिक संपत्ति कर जमा कराए। साथ ही संपत्ति कर के अन्य बकायेदारों से 31 मार्च के बाद 18 प्रतिशत ब्याज समेत संपत्ति कर लिया जाएगा। इसलिए टैक्स जमा करने को 31 मार्च को भी नगर निगम के कार्यालय खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र धाम के चप्पे-चप्पे पर विराजमान है ऐतिहासिक, पौराणिक तीर्थ:ज्ञानानंद
यह भी पढ़ें: 1.5 Ton Best AC बेहतरीन छूट, और बिजली की बचत भी, अभी खरीदें