Yamunanagar News : नागरिक सुविधा केन्द्र के माध्यम से मिलेंगी सभी सुविधाएं  

0
123
All facilities will be available through Citizen Facilitation Centre
(Yamunanagar News) साढौरा। नगरपालिका कार्यालय परिसर में बनाए गए नागरिक सुविधा केन्द्र में नागरिकों को सभी सुविधाएं मिलने के अलावा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सचिव भम्बूल सिंह ने बताया कि नागरिक सेवा केन्द्र में आधार कार्ड संबंधी सभी सेवाओं के अलावा परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। वहीं नगरपालिका संबंधी सभी समस्याओं को भी हल करने का प्रयास किया जाएगा। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपने तमाम कागजात सहित किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Jind News : लाठी तथा डंडो से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग घायल

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जरूरतमंद बच्चों को स्कूली सामान मिला तो लौटी मुस्कान : पारूल खन्ना

 यह भी पढ़ें: Gurugarm News : सीएम नायब सिंह ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया सम्मानित