(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा के कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव पांसरा,भूत माजरा, नागल, सिली कलां, पालेवाला तथा करतारपुर का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका बुक्के व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने रादौर विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र के गांव पांसरा में 1 करोड़ 42 लाख 35 हजार रुपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया जिसमें गांव पांसरा में 76 लाख रुपये की लागत से होने वाली जोहड़ की सफाई व खुदाई, 66 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पांसरा में 2 सुलभ शौचालयों तथा शादीपुर में 3 सुलभ शौचालयों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगे।

उनका सबसे अधिक ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि हलके की जनता की जीत है। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरपंच अगर अपने विधायक, सांसद व मंत्रियों से जितना ज्यादा सम्पर्क बनाकर रखेंगे, उतने ही विकास के कार्य गांवों में समय पर करवा सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जाएगी तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंतार नरेन्द्र सुहाग, पार्षद संजीव व ऊषा, जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा शिव राम, मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, कष्ट निवारण समिति के सदस्य नसीम, सतपाल काम्बोज, मण्डल अध्यक्ष संध्या रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, सरपंच सिली कलां मीनू रानी, युवा मोर्चा के सदस्य मणिकांत शर्मा, अरुण कुमार, विकास , विनोद, बलविन्द्र, बुधराम, यशपाल काम्बोज, मास्टर धर्मवीर, विशाल,सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों की रक्षा देश के लोगों को कर्तव्य- कुलपति