Yamunanagar News : चुनावी दंगल में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार भी चित करने के लिए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दी दस्तक

0
163
Agriculture Minister Kanwarpal Gurjar knocked door to door in Jagadhari assembly constituency
(Yamunanagar News) जगाधरी। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनावी दंगल में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार भी चित करने के लिए उन्हें जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ स्तर पर जाकर घर-घर दस्तक दी व मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। जनसंपर्क अभियान के तहत कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस की दोगली नीतियों की पोल खोली और कांग्रेस को प्रदेश के विकास, युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया। भाजपा  कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारे पास जनता के बीच कहने के लिए अनेकों उपलब्धियों और कराए गए काम हैं। जबकि कांग्रेस की दुकान में झूठ भरा हुआ है और कांग्रेस जनता के बीच जाकर झूठ परोस रही है,भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर खुले भाजपा के चुनावी कार्यालय : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज लाभार्थियों को हर योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव को उत्सव की तरह मनाता है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस की दोगली नीति और झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति का घर-घर जाकर पोल खोलें और नायब सरकार की उपलब्धियों को हरेक व्यक्ति तक जाकर बताएं।आम जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प मिलता है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा को मजबूत कर रहा है : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,सीताराम मित्तल,हरमहींदर सेठी, बलराम सेठी, अंकित गोयल,प्रियंक शर्मा, कुलदीप राणा मांडखेड़ी, कर्मवीर मुंडाखेडा,मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह,काला राम सलेमपुर,कृष्ण खदरी, सुशील मित्तल, अंकुश चौहान, रिंकू धीमान आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।