(Yamunanagar News) यमुनानगर। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। वह करनाल नगर निगम में अतिरिक्त निगम आयुक्त थे। कुछ दिन पहले उनका करनाल से यहां स्थानांतरण हुआ था। जबकि अतिरिक्त निगम आयुक्त विजयपाल यादव का यहां से फरीदाबाद तबादला हो गया। शुक्रवार को पदभार संभालने पर निगम अधिकारियों व कर्मियों ने अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया।
बता दें कि इससे पहले अशोक कुमार नगर निगम में पांच मार्च 2021 से 19 जनवरी 2024 तक उप निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। 19 जनवरी 2024 को उनका यहां से करनाल तबादला हो गया था। दो माह पहले अशोक कुमार पदोन्नत होकर अतिरिक्त निगम आयुक्त बने थे। अब उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त पद पर कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा कि वे निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, मेयर सुमन बहमनी व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने व अन्य विकास कार्य करवाने में हर संभव सहयोग देंगे।
यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स