(Yamunanagar News) यमुनानगर। खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग व उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार खनन विभाग, यमुनानगर द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही जारी है।

खनन अधिकारी द्वारा उप मंडल अधिकारी (ना.), व्यासपुर जसपाल सिंह गिल के साथ नाकों का औचक निरीक्षण किया गया। खनन निरीक्षक रोहित सिंह द्वारा अवैध खनिज के परिवहन के संबंध में दो वाहनों को पकड़ कर नियमानुसार सीज किया गया। प्रवर्तन ब्यूरो, यमुनानगर से एस. आई. विजय कुमार व टीम भी उनके साथ मौजूद रही। इसके अतिरिक्त खनन विभाग द्वारा प्रतिदिन नाकों से रिपोर्ट लेकर सभी संबंधित उप मंडल अधिकारी (ना.) को भेजी जा रही है और उनके द्वारा भी टीम के साथ प्रतिदिन नाकों का निरीक्षण किया जा रहा है।

खनन अधिकारी विनय शर्मा द्वारा बताया गया कि जिला यमुनानगर में महानिदेशक एवं उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्ण रूप से अवैध खनन एवं अवैध खनिज के परिवहन पर अंकुश लगाया जाएगा। हमारी टीमें निरंतर इस दिशा में प्रयासरत है और हम काफी हद तक अवैध खनन पर अंकुश लगाने में सफल रहे है।

यह भी पढ़ें: Vivo V50 की कीमत में गिरावट, और ये बेहतरीन ऑफर