Yamunanagar News : 2 किलो 2 ग्राम सुलफा(चरस) सहित एक महिला आरोपी गिरफ्तार

0
75
2 किलो 2 ग्राम सुलफा(चरस) सहित एक महिला आरोपी गिरफ्तार
2 किलो 2 ग्राम सुलफा(चरस) सहित एक महिला आरोपी गिरफ्तार

(Yamunanagar News) यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल निर्देशानुसार जिला पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम के कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ एक विषेश अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने नशा तस्करो पर ताबड-तोड कार्यवाही हुए 2 किलो 2 ग्राम सुलफा (चरस) सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। आरोपिया को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राईस मिल के पास से 2 किलो 2 ग्राम सुलफा(चरस) सहित काबु

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि 06 मार्च उनकी टीम मे तैनात एएसआई संतोष कुमार, मुख्य सिपाही पंकज, सतबीर सिंह व सिपाही संदीप, रवि, महिला सिपाही प्रिति, ईंन्दु ने आरोपिया इसराना उर्फ नूना पत्नी शहजाद वासी गाँव मिर्जापुर जिला सहारनपुर को गांव बादरपुर नजदीक महावीर राईस मिल के पास से 2 किलो 2 ग्राम सुलफा(चरस) सहित काबु किया। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

आरोपिया से नशा तस्करी मे संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे मे विस्तार से पुछताछ की जा रही है। इंचार्ज ने यह भी बताया कि अन्य मामलो की तरह इस वाणिज्यिक मात्रा के केस मे भी आरोपिया इसराना उर्फ नूना से सुलफा खरीदने वालो व उसको मुख्य रूप से सप्लाई करने वालो पर भी कानुनी कार्यवाही की जायेगी। आरोपिया को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन