Yamunanagar News : निगम क्षेत्र की 92 हजार संपत्तियां सत्यापित, 43.26 प्रतिशत के साथ यमुनानगर-जगाधरी नंबर वन 

0
59
92 thousand properties of corporation area verified, Yamunanagar-Jagadhari number one
जानकारी देते निगम आयुक्त आयुष सिन्हा।
(Yamunanagar News) यमुनानगर। संपत्तियां सत्यापित करने में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी कई माह से लगातार पहले स्थान पर चल रहा है। निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे है। ताजा आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की अब तक 92 हजार से अधिक संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 43.26 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी पहले स्थान पर है। अब संपत्ति सत्यापित करने पर ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर छूट दी जा रही है। बिना संपत्ति सत्यापित कराए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट नहीं मिलेगी।

30 सितंबर तक अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित कराकर टैक्स जमा कराने पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट, पूरा ब्याज होगा माफ

इसके लिए संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापित कराना सुनिश्चित करें। संपत्ति मालिक तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में अपनी संपत्ति सत्यापित करा सकते है। संपत्ति सत्यापित कराने के बाद उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मूल राशि पर जहां 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी, वहीं, पूरा ब्याज माफ होगा। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। यदि वे यह कार्य करने में असमर्थ है तो घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति सत्यापित कराएं। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा।
 ————–किस नगर निगम में कितनी संपत्तियां हुई सत्यापित – 

नगर निगम : संपत्तियां – सत्यापित – प्रतिशत

यमुनानगर : 212042 – 92042 – 43.26 प्रतिशतहिसार : 154157 – 63498 – 41.19 प्रतिशत
पानीपत : 178634 -55885 – 31.28 प्रतिशतपंचकुला : 101888 – 30170 – 29.62 प्रतिशतरोहतक : 219771 – 69411- 28.85 प्रतिशतकरनाल : 169616- 40528 – 23.89 प्रतिशत
गुरुग्राम : 670653 – 156895 – 23.39 प्रतिशतमानेसर : 149226 – 32300- 21.64 प्रतिशत
अंबाला : 123352 – 24007 – 19.46 प्रतिशतफरीदाबाद : 716105 -136457 – 19.05 प्रतिशत
सोनीपत : 193469- 34093 – 17.62 प्रतिशत
संपत्ति सत्यापित कर कराएं टैक्स जमा, ब्याज माफी के साथ मिलेगी छूट – निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मूल राशि पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा टैक्स पर लगा ब्याज सौ फीसदी माफ किया जा रहा है। लेकिन यह लाभ उन्हीं संपत्ति मालिकों को मिलेगा। जिनकी संपत्ति स्वयं सत्यापित है। इसलिए संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित कराकर इस योजना का लाभ उठाए। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी एनडीसी की साइट पर जाकर सत्यापित कर सकते है। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड कंपनी द्वारा संचालित मैडिकल वैन का कृषि मंत्री कंवरपाल ने किया उद्घाटन 

यह भी पढ़ें: Fatehabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में सात बकरियां मिली मृत, सरकार से मुआवजे की गुहार

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : धरने के 10वें दिन एनएचएम कर्मचारियों ने भिवानी के विधायक व सांसद को सौंपा मांगपत्र