Yamunanagar News : क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणबीर सिंह रोहिला का 821वां जयंती समारोह मनाया गया

0
7
821st birth anniversary celebration of Kshatriya Emperor Maharaja Ranbir Singh Rohila

(Yamunanagar News) जगाधरी। क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणबीर सिंह रोहिला का 821वां जन्म जयंती महोत्सव रोहिला क्षत्रिय समाज जगाधरी(यमुनानगर)की ओर से तनुज रोहिल्ला के निवास स्थान वीरनगर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल रोहिला ने की।

महाराजा रणबीर सिंह रोहिला के जीवन के बारे में अशोक कुमार रोहिला ने बताया कि महाराजा रणबीर सिंह रोहिला ने दिल्ली सल्तनत के विरुद्ध सँघर्ष किया व रोहिला साम्राज्य की राजधानी रामपुर को सुरक्षित किया। महाराजा रणबीर सिंह के वंशज रोहिला राजपूत के नाम से जाने जाते हैं।

आज भी रोहिला समाज बड़ा ही देशभगत व जुझारू कौम है जो देश सेवा में लगी हुई है। रोहिला समाज के ही विनय मोहन ने उपस्थित रोहिला समाज के लोगों से एकजुट रहकर रोहिला समाज की एकता बनाये रखने व देशहित में काम करने का आह्वान किया।

रोहिला समाज जगाधरी के सचिव संजय रोहिला ने मंच संचालन किया। आदित्य रोहिला ने सभी आये हुए बन्धुओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बलराम रोहिला, तिरलोक चंद रोहिला, राधेश्याम रोहिला, भगवत रोहिला, आर्यन रोहिला, आयान रोहिला, अनुज रोहिला व अन्य बहुत से रोहिला समाज के प्रतिष्ठित बन्धु उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद