yamunanagar News इन्नर व्हील क्लब ने दस महिलाओं व लडकियों को किया प्रायोजक

0
126
yamunanagar News

यमुनानगर(yamunanagar News) इन्नर व्हील जगाधरी यमुनानगर क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इनर व्हील जगाधरी यमुनानगर क्लब ने 10 जरूरतमंद लडकियां व महिलाओं को प्रायोजक किया है। डे-केयर का कोर्स करवाने के लिए जो कि एफपीएआई में अंजना के अंडर होगा और ये 4 महीने का कोर्स है, जिसमें 2 महीने उनको पढ़ाया जाएगा और 2 महीने की उनकी अस्पताल में इंटर्नशिप करवाई जाएगी। पारूल खन्ना ने बताया कि इससे हमारी महिलाएं व लडकियां आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें किसी पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं होगी। वह खुद मेहनत करेगी। सभी महिलाओं को इस प्रकार आगे आना चाहिए। क्योंकि महिलाएं किसी से कम नहीं है। जिसमें क्लब की तरफ से अपेक्षा गर्ग, स्वीटी आनंद, गरिमा धीमान, पारुल खन्ना, किरण चावला, किरण गर्ग, ईशा गांधी, हेमा पाहुजा, पूजा गोयल अंजना मौजूद रही।