Yamunanagar News : जिला के 3 पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

0
5
3 police employees of the district retired,

(Yamunanagar News) यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में अपनी सेवा पुर्ण कर चुके दो ऑर्नरी निरीक्षक व एक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिनको पुलिस अधीक्षक ने शुभ कामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों निरीक्षक अशोक कुमार, यूनिस अली व उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मियों स्वस्थ जीवन व मंगल भविष्य कीकामना करते हुए बताया की सेवानिवृत्त सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उनके विभाग के प्रति लगन, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी सेवाएं विभाग को समर्पित करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है।

इनका कार्यकाल अति सराहनीय रहा है इसलिए ये बधाई के पात्र है। पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को कहा कि पुलिस की तरफ से जो भी एक्टिविटी होती है उसमें शामिल हो। पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया व उनको शुभकामनाएं दी गई। पुलिस विभाग के द्वारा भविष्य में हर प्रकार की सहायता के लिए आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : हम बंटे तो कटे थे, हम बंटे न होते तो भारत देश कभी गुलाम नहीं होता : योगी आदित्यनाथ