Yamunanagar News : बालाजी क्रिकेट क्लब हरिपुर की ओर से 20वी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0
8
20th cricket competition organized by Balaji Cricket Club Haripur
गांव हरिपुर में प्रतियोगिता को मैदान की सफाई करते ग्रामीण।

(Yamunanagar News) रादौर। बालाजी क्रिकेट क्लब हरिपुर की ओर से 20वी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गांव हरिपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक करवाया जा रहा था। जिसे बदलकर 26 से 30 अक्टूबर को करवाया जायेगा। 31 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार होने के कारण प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश की 48 टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर की जा रही है। प्रतियोगिता के आयोजक विनय कांबोज हरिपुर ने बताया कि विजेता टीम को 1 लाख रूपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। वहीं उप विजेता टीम को 51 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज के रूप में फोर्ड ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।

प्रतियोगिता के बेस्ट बोलर व बेस्ट बल्लेबाज को एड्रॉयड फोन भेंट दिया जायेगा। प्रतियोगिता में बेस्ट फील्डर को चांदी की चेन दी जायेगी। प्रतियोगिता में बेस्ट दर्शक को बाइ साइकिल भेंट स्वरूप दी जायेगी। हैट्रिक व सिक्स लेने वाले खिलाड़ी को सिल्वर काइन दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ी ग्रामीण व एक खिलाड़ी ओपन होना चाहिए। प्रत्येक टीम को 3100 रूपये की एंट्री फीस जमा करवानी अनिवार्य होगी। वहीं बुधवार 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे कुश्ती का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रसिद्ध लाडी पहलवान शिरकत करेंगे। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 9467778777 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : गांव मोहनपुर में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर