Yamunanagar News : शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर 2 दिवसीय श्री व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा

0
183
2 day Shri Vyas Purnima festival will be celebrated at Shri Radha Krishna temple in the city
जानकारी देते आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल।  

(Yamunanagar News) रादौर। शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर के महंत आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने बताया कि 20 व 21 जुलाई को 2 दिवसीय श्री व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान श्री व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व कल्याण हेतु श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

 

शनिवार 20 जुलाई को सुबह 8 बजे पूजन व श्री अखंड पाठ का आयोजन किया जायेगा। 21 जुलाई को सुबह 6 बजे पूजन हवन, 8 बजे भोग श्री अखंड पाठ, 9 बजे गुरु पूजा व 10 बजे प्रसाद वितरित किया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले और प्रभु की महिमा को जाने।

यह भी पढ़ें: Noida News : विक्की कौशल के साथ हुस्न तेरा तौबा तौबा गाने पर खूब झूमे दर्शक

 यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : 2 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा 18 गलियों का निर्माण:सुधा

 यह भी पढ़ें: Yamunnagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी में 84 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ