YamunaNagar News : पराली प्रबंधन करने पर प्रति एकड़ दी जाएगी 1000 रुपये सहायता राशि

0
55
1000 rupees per acre will be given as assistance for stubble management
जानकारी देते उप कृषि निदेशक आदित्य प्रताप

(YamunaNagar News) यमुनानगर। जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को कृषि यंत्रों की मदद से धान की फसल अवशेषों का प्रबंधन करने पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा 1000 रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी। उप कृषि निदेशक आदित्य प्रताप ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्ट्रा बेलर द्वारा फसल अवशेषों की गांठ बनवाने पर या फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र जैसे कि सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एम0बी0 प्लो, जिरो टिल सीड डील मशीन की मदद से फसल के अवशेषों को मिट्टी में मिलाए जाने पर 1000/रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि विभाग द्वारा दी जायेगी।

सहायक कृषि अभियन्ता, यमुनानगर डॉ0 विनीत कुमार जैन ने बताया कि जैसा कि धान की फसल की कटाई का सीजन नजदीक आ रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान इन कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेषों का प्रबंधन करें। इससे न केवल धरती की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है बल्कि मित्र कीट व पोषक तत्वों को भी कोई नुकसान नहीं होता है व रासायनिक खादों पर होने वाले खर्च में भी कमी आती है। उन्होंने यह भी बताया कि किसान बेलर द्वारा पराली की गांठ बनाकर अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते है। इच्छुक किसान जो स्ट्रा बेलर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एमबीप्लो,जिरो टिल सीड डील, रोटावेटर व हैरो के माध्यम से फसल के अवशेषों का प्रबंधन करने पर सहायता राशि का लाभ लेना चाहते हैं ऐसे किसान विभागीय पोर्टल पर अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवायें।

 

 

ये भी पढ़ें : YamunaNagar News : त्यागी समाज वेलफेयर सोसाइटी ने रमन त्यागी को दिया समर्थन