यमुनानगर: निगम की जमीन से हटाएं जाएंगे अवैध कब्जे: तोमर

0
343

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
अवैध होर्डिंग व निगम की जमीन से अवैध कब्जे हटाने को लेकर नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर की सुंदरता को खराब कर रहे अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही निगम की जमीन की पैमाइश कर जिन स्थानों पर अवैध कब्जे है। उन्हें शीघ्र अति शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने पहले नगर निगम एरिया में लगाए गए होर्डिंग, विज्ञापन व मोबाइल टावर को लेकर निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने निगम एरिया में होर्डिंग लगाने व मोबाइल टावर की साइट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम एरिया में होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिन्हित किए गए है। यहां पर भी होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। फिर भी यदि कोई भी बिना अनुमति के होर्डिंग लगाता है तो उसे हटाया जाए। निर्धारित स्थानों से अलावा कहीं भी होर्डिंग लगाया गया है, उसे भी तुरंत हटाया जाए। ये होर्डिंग शहर की सुंदरता को को खराब कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही जल्द शहर में अवैध रूप से लगाए गए सभी होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए।
इसके बाद निगमायुक्त तोमर ने लीज पर दी गई जमीन व नगर निगम की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटाने को लेकर निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि टिवनसिटी व निगम में शामिल हुए गांवों में निगम की काफी जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए हुए है। उन्होंने निगम अधिकारियों, पटवारियों को निर्देश दिए कि जहां निगम की जमीन है। उसकी पैमाइश की जाए और जिन स्थानों पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। उन्हें हटाया जाए। इसके लिए शहर की सड़कों पर किए अतिक्रमण को भी सख्ती से हटाया जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त अखिल पिलानी, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, एडीए मेनपाल, एक्सईएन अंकित लोहान, एमई दीपक सुखीजा, एटीपी प्रवेश कोशिश, बीआई निदेश चौहान, सहायक देशराज, पटवारी सुरेश कुमार, कुलदीप व संजीव मौजूद रहे।