यमुनानगर: इकरारनामा के तहत चावल न देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मामला दर्ज

0
248
Police-case-registered
Police-case-registered

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर

थाना छप्पर पुलिस ने इकरारनामा के तहत चावल न देने के आरोप में 2 सेलर संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस एचएसडब्ल्यूसी की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार अंबाला सिटी के एचएसडब्ल्यूसी के जिला मैनेजर विजय कुमार दहिया ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सेलर संचालक जरनैल सिंह व बलविंदर सिंह के साथ चावल लेनदेन का एग्रीमेंट हुआ था। मगर इस दौरान आरोपित जरनैल सिंह ने उन्हें इकरारनामा के तहत चावल ने देखकर 39 888 560 रुपए की हेरा फेरी की है। इसी प्रकार बलविंदर सिंह ने इकरारनामा के तहत चावल न देकर 4335 7852 रुपए हड़प लिए। जब उसने इस बारे दोनों आरोपितों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।