यमुनानगर: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा

0
380
kidnapping
kidnapping

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर

जगाधरी की एक कालोनी से युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी, मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को शुभम ने शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।