Yamuna Nagar News : उद्योगपति सतीश सलूजा को अमेरिका के विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की मिली उपाधि

0
62
Industrialist Satish Saluja receives honorary doctorate from US university

(Yamuna Nagar News ) यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संरक्षक, मार्गदर्शक, संस्थापक, रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर व ओरिएंटल इंजीनियरिंग वर्क्स, यमुनानगर के अध्यक्ष सतीश सलूजा को उद्योग और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि व गोल्ड मेडल से नई दिल्ली में नवाजा गया। यह उपाधि मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा गहन परीक्षण के बाद प्रदान की गयी। यह डिग्री विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने कुछ विशिष्ट शख्शियतों को उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और दूरदर्शी दृष्टि से अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने और समाज के लिए उदाहरण स्थापित करने के लिए प्रदान की गई।

विख्यात शिक्षाविद डा. एमके सहगल ने बताया कि मानद डॉक्टरेट उपाधियाँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्शियतों को उनके विशेष योगदानों के लिए प्रदान की जाती हैं। मानद उपाधियाँ उन लोगों को प्रदान की जाती हैं जिनकी उपलब्धियाँ इतनी उत्कृष्ट होती हैं कि वे विश्वविद्यालय के स्नातकों को उदाहरण, प्रेरणा और नेतृत्व प्रदान करते हैं। इस सम्मान के लिए प्राप्तकर्ताओं का चयन करते समय विश्वविद्यालय इस सिद्धांत से निर्देशित होता है कि किसी व्यक्ति को उसके जीवन भर के उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने के साथ ही विश्वविद्यालय ऐसे विशेष योग्यता वाले व्यक्तियों के साथ जुड़कर स्वयं को भी सम्मानित कर रहा है।

लघु उद्योग भारती हरियाणा के वित्त सचिव, सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष, उद्योगपति व उनके पुत्र रमन सलूजा ने बताया कि यमुनानगर-जगाधरी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संरक्षक व संस्थापक सतीश सलूजा को इस उपाधि से नवाजा जाना चैम्बर, जिला यमुनानगर व हरियाणा के लिए हर्ष का विषय है। समीरा सलूजा ने कहा कि हम सब के लिए व परिवार के लिए ख़ुशी के सुनहरा पल है। चैम्बर प्रधान वरिंदर मेहंदीरत्ता ने बताया कि आज से 52 वर्ष पहले उनके द्वारा बनाया गया संगठन आज जिले की महत्वपूर्ण संस्था है जो कि 52 वे वर्ष में वृहत वृक्ष का रूप ले चुका है। इसने जिला यमुनानगर में उद्योग, व्यापार और सेवा के क्षेत्र में अग्रणी प्रतिनिधि बनने में एक लंबा सफर तय किया है। यमुनानगर ज़िले के 100 से अधिक प्रमुख संस्थान/उद्योग इसके सदस्य है।

चैम्बर संरक्षक व संस्थापक सतीश सलूजा ने कहा कि उपाधि का मिलना सम्मान की बात है व साथ ही उन्होंने मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने देश की युवाओ से आग्रह किया कि वे अपने सपनों को कभी मरने न दें। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सदैव आगे बढ़ें, जिससे उन्हें जरूर कामयाबी मिलेगी। मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर चंद्रा, कपिल गुप्ता, वेद प्रकाश रेखान, अनिल गढ़, अतुल गुप्ता, अश्विनी गोयल, सुशील अग्रवाल, पंकज मलिक, डॉ रजनी सहगल, अनीता सलूजा, वर्षा मेंहदीरत्ता, डॉ आई. के. पंडित, ईश आनंद, विनोद गुप्ता, अरुण ओबरॉय, हरदीप आनंद, राहुल खन्ना, विभोर पाहुजा व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी

 

 

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : 16 अगस्त तक किसान करवाएं अपनी खरीफ फसल का बीमा

यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रक ने मारी टक्कर, राजस्थान के डाक कावडिए की मौत

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक