Himachal News Update : हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए यमुना पुल बेहद महत्वपूर्ण : विक्रमादित्य

0
48
हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए यमुना पुल बेहद महत्वपूर्ण : विक्रमादित्य
हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए यमुना पुल बेहद महत्वपूर्ण : विक्रमादित्य

Himachal News Update (आज समाज) शिमला/देहरादून : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए यमुना पुल की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन यातायात की आवाजाही के दौरान पुल पर भारी कम्पन की स्थिति बनी रहती है। यह बात कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के दौरान कही। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को पांवटा साहिब के यमुना पुल की मरम्मत और पुनर्वास के दौरान बेयरिंग को बदलने के लिए यातायात परिवर्तित करने का सुझाव दिया।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आकलन और प्राप्त हुए सुझावों के आधार पर 22 दिसंबर, 2020 को पुल की मरम्मत की स्वीकृति प्रदान की गई। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने 18 सितंबर, 2021 को 1.44 करोड़ रुपये के बजट के साथ पुल की मरम्मत का कार्य अवार्ड किया। मरम्मत कार्य को पूरा करने में विलंब हुआ क्योंकि बेयरिंग को बदलने के लिए पुल पर दो माह के लिए यातायात आवाजाही को बंद किया जाना बेहद जरूरी था।

उन्होंने कहा की पुल के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को परिवर्तित करने की व्यापक योजना बहुत जरूरी है ताकि यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने कहा कि यातायात परिवर्तित करने की योजना को अति शीघ्र शुरू करना बहुत जरूरी है जिसके लिए दोनों राज्यों में समन्वय की आवश्यकता है।