(Yamuannagar News) साढौरा। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव घारू ने सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने पर गांव बिहटा, बिजौली, नाईवाला, बुड्ढी, बहादुरपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को सरकार की अनूठी योजनाओं बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी विकास को रफ्तार देने के अलावा संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित रोजगार तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अनेकों सुधार किए हैं। उनके शासन में प्रशासनिक सुधारों और परिदृश्यता को प्राथमिकता पर रखा गया है। कृषि क्षेत्र में गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ने का भाव 400 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां किसानों की 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को लगभग 122 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट के बाद व्यापारियों तथा किसानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ हंै। वहीं 12 लाख रुपए तक कर माफी पर मध्यम वर्ग अत्यंत प्रसन्न है। भाजपा सरकार में 27 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची सरकारी नौकरी मिली है। युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 250 नए इंडोर जिम खोले गए हैं। भविष्य में प्रत्येक गांव में जिम खोलने की योजना सरकार द्वारा अमल में लाई जा रही हैं। इस अवसर पर अंजू रानी, मांगेराम, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत, साजिद खान, साबिर अली, निसार, योगेश, राजेंद्र, सुमित कुमार, अधिवक्ता नेहा जौली, जगीर सिंह सैनी, अनिल रामपुर, संजय व विक्रम उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : लूट की योजना बनाते हुए एमएम ग्रुप के पांच सदस्य गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Vivo T3 Lite 5G पर शानदार डील, देखें सभी ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती , 246 पद रिक्त