Yamuanangar News : कांग्रेस नेता आदर्श पाल के नेतृत्व में लोगों ने अन्य पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का दमन

0
64
Under the leadership of Adarsh ​​Pal, people left other parties and started suppressing Congress
(Yamuanangar News) जगाधरी। कांग्रेस नेता आदर्श पाल सिंह ने जगाधरी विधानसभा से सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। रविवार को आदर्श पाल सिंह ने जगाधरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया और हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा का निमंत्रण दिया। कार्यक्रमों की शुरुआत आदर्श पाल सिंह ने सुबह अपने निवास स्थान से की। भीम आर्मी बसपा जिला अध्यक्ष विक्रम सिहं वाल्मीकि भैड़थल सहित सैकड़ों भीम आर्मी के सदस्यों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए आदर्श पाल सिंह ने कहा कि आप सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में आप सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। आपके हक की लड़ाई को यमुनानगर से लेकर विधानसभा तक ले जाया जाएगा।  गांव लेदाखास में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए  कहा कि किसान, आंगनबाड़ी वर्कर, सरपंच, कर्मचारी, मजदूर, कोई भी संगठन व समाज जिसने भी सरकार से अपना हक मांगा, उन सब पर भाजपा सरकार ने पुलिस से लाठियों से स्वागत करवाया। पुलिस लाठीचार्ज के कारण किसान, कर्मचारी व अन्य संगठनों के 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई।  सरकार ने इनकी जांच बैठाई लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। शिक्षा तंत्र की बर्बादी,बेटियों पर लाठियां बरसाई,हरियाणा की अर्थव्यवस्था,हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं,बेरोजगारी,महंगाई ,हरियाणा प्रदेश में घोटाले,जन विरोधी पोर्टलो, सरकार को इसका हिसाब देना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को रोहतक के युवा इन सबका हिसाब मांगने के लिए जगाधरी शहर में सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं। हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में हमारे स्थानीय सांसद वरुण चौधरी भी शामिल होंगे। आदर्श पाल सिंह द्वारा तारनवाला,जड़ौदा,छछरौली लेदाखास आदि गांव का तूफानी द्वारा किया गया। इस मौके पर स. बलविंदर सिंह नंबरदार, स. सुखविंदर सिंह, स.कंवरजीत सिंह, स.सोनू सिंह, स.जसवीर सिंह, स.कमलदीप सिंह छछरौली, स.रघुवीर सिंह पूर्व सरपंच, बाग सिंह, करम सिंह, मनप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सर्बजीत सिंह, मा. बलबीर मांडखेड़ी, अमित मान मेंबर ब्लॉक समिति, बालक राम, जसवीर सिंह जस्सी, दीवान सिंह सरपंच, सत्येंद्र मांडखेड़ी, चौ. जरनैल सिंह आदि नेता मौजूद रहे।