Yamuanagar News : भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय,पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय : कंवरपाल गुर्जर

0
45
भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय,पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय : कंवरपाल गुर्जर
भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय,पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय : कंवरपाल गुर्जर

(Yamuanagar News) यमुनानगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल छछरौली के गांव दादुपुर जट्टान, घिसरपडी, कोटड़ी, कोट, छछरौली, हडौली मुकारोपुर, ढाकवाला, लेदी, ताहरपुर , ताहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है।जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार ऐसे ही लगातार जारी रहेगी ।

सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा : कंवरपाल गुर्जर

उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जाएगी तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है , भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व पार्टी के संविधान और परंपरा पर भाजपा का संगठन चलता है।भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय,पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, शिवकुमार शर्मा, सुशील मान, सरबजीत सिंह, रामपाल शर्मा, दर्शन लाल, राजकुमार शर्मा, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स