Nobel Peace Prize 2026: कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला नोबेल शांति पुरस्कार, अब तक क्या-क्या किया काम

0
91
Navi Pillay, Nobel Peace Prize 2026, United Nations Human Rights Chief, International Law, South African Jurist, Human Rights, नवी पिल्लै, नोबेल शांति पुरस्कार 2026, मानवाधिकार, संयुक्त राष्ट्र न्यूज
नवी पिल्लै को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Nobel Peace Prize 2026 Winner Navi Pillay: दक्षिण अफ्रीका की प्रसिद्ध न्यायविद और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख नवनेथम ‘नवी’ पिल्लै को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। नवी पिल्लै ने अपना पूरा करियर मानवाधिकारों की रक्षा, नस्लीय भेदभाव के खिलाफ लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय न्याय को मजबूत करने में लगाया है। नवनेथम पिल्लै को नवी पिल्लै के नाम से जाना जाता है। उनका का जन्म 23 सितंबर 1941 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हुआ था। वह भारतीय मूल के तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने ऐसे दौर में जीवन बिताया, जब दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति लागू थी।

संयुक्त राष्ट्र में निभाई अहम भूमिका

नवी पिल्लै ने कानून की पढ़ाई की और आगे चलकर न्याय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वह दक्षिण अफ्रीका में नेटाल हाई कोर्ट की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं। उनके शुरुआती अनुभवों ने मानवाधिकारों और समानता के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार दिया। नवी पिल्लै ने वर्ष 2008 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा, भेदभाव को समाप्त करने और कमजोर समुदायों के अधिकारों को मजबूत करने पर जोर दिया। इससे पहले वह रवांडा के लिए गठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में न्यायाधीश और बाद में इसकी अध्यक्ष भी रहीं। इस न्यायाधिकरण ने 1994 के रवांडा नरसंहार से जुड़े मामलों की सुनवाई की थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) में भी न्यायाधीश के रूप में काम किया।

मानवाधिकारों के खिलाफ अपराधों पर काम

नवी पिल्लै का नाम उन न्यायविदों में शामिल है, जिन्होंने युद्ध और संघर्ष के दौरान महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराध के रूप में पहचान दिलाने में योगदान दिया। रवांडा न्यायाधिकरण के एक ऐतिहासिक मामले में यौन हिंसा को नरसंहार से जुड़े अपराधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण कानूनी मान्यता मिली। इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था में एक अहम मिसाल स्थापित की।

नोबेल शांति पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

नोबेल शांति पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने शांति स्थापित करने, संघर्षों को कम करने, मानवाधिकारों की रक्षा या अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। नवी पिल्लै अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के दौर से लेकर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरणों तक का उनका सफर न्याय, समानता और मानव गरिमा की रक्षा से जुड़ा रहा है। उनके काम ने दुनिया भर में मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही से जुड़ी बहस को प्रभावित किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]