भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में सूरज स्कूल बलाना में मनाया गयां विश्व छात्र दिवस

0
237
World Students Day celebrated in Suraj School Balana

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

सूरज स्कूल, बलाना में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विजय यादव टूमना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर निबंध, भाषण एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया

 

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विजय यादव टूमना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को स्वर्गीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक, शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

कलाम को प्यार से ‘‘पीपुल्स प्रेसिडेंट‘‘ के रूप में याद किया जाता है और उनके जन्मदिन को छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। 18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. यादव ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी उपलब्धियां आदि का विस्तार से वर्णन कर छात्रों को जो प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें : श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में अध्यापक-अभिभावक मिलन समारोह आयोजित

ये भी पढ़ें : हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को एथिक्स इन स्पोर्ट्स अवार्ड 2022 से किया सम्मानित

Connect With Us: Twitter Facebook