यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान

0
248

आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार सुबह हुडा सेक्टर -25 स्थित श्री कृष्णा पार्क में सद्भावना सोसायटी, श्री कृष्णा पार्क सोसायटी, महर्षि दयानंद पार्क सोसायटी ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधारपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी सुशील सारवान व डीएफओ विजय लक्ष्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपर्युक्त सभी सोसायटीज एवं संस्थान के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान
यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान

जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी सुशील सारवान ने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। पर्यावरण में फैला प्रदूषण धीरे-धीरे वैश्विक संकट बनते जा रहा है। जिसके प्रति लोगों को जागरूक करने का दिन ही है प्रकृति दिवस। इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई। प्रदूषण के कारण पृथ्वी से लेकर वायु मंडल व इस पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। वनों की अनियंत्रित कटाई इसका मुख्य कारण है। यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं।

यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान
यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान

पर्यावरण असंतुलन का कारण मानव गतिविधियां

डीएफओ विजय लक्ष्मी ने कहा कि प्रकृति दोहन के कारण बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, चक्रवात, बाढ़, तूफान आदि का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। वैज्ञानिक व पर्यावरणविद् लगातार इसे लेकर लोगों को जागरूक होने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में सभी को जरूरत है ज्यादा से ज्यादा पौधारोपन करने की। ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण असंतुलन का कारण मानव गतिविधियां ही जिम्मेदार हैं। मनुष्य ने स्वयं को पर्यावरण का हिस्सा ना मानकर उसको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विकृति करने लगा। इन गतिविधियों ने प्रकृति के रूप को पूरी तरह बिगाड़ दिया। नदियां, पहाड़, जंगल और जीव पृथ्वी पर चारों तरफ जो नजर आते थे, इनकी संख्या घटती गई। इनमें से ढेरों विलुप्त के कगार पर हैं।

यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान
यदि एक पेड़ काटते हैं तो अपने लिए न सही अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए सैकड़ों पौधे लगाएं : डीसी सुशील सारवान

पौधारोपण अभियान के लिए डीसी ने सम्मानित किया

इस मौके पर डीसी सुशील सारवान ने सद्भावना सोसायटी, श्री कृष्णा पार्क सोसायटी, महर्षि दयानंद पार्क सोसायटी ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सदस्यों को पौधारोपण अभियान के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही सर छोटू राम पार्क में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा रोज सुबह योगा अभ्यास करवाया जा रहा है, जिसके लिए ब्रह्मा कुमार सुनील बतरा भाई को सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।